Homeछत्तीसगढभाई से झगड़े के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, बिजली के टावर पर चढ़ा...

भाई से झगड़े के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे की समझाइश के बाद उतारा

बिलासपुर। बिलासपुर के दयालबंद में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाई से विवाद के बाद एक युवक सीधे बिजली के टावर पर जा चढ़ा। कुंदन केसरी नाम का 32 वर्षीय युवक टावर पर जाकर बैठ गया। उसे ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी सूचना दी गई।

करीब दो घंटे तक मोहल्लेवाले युवक को समझाते रहे, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं था। लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी।

आखिरकार मोहल्ले के ही दो युवकों ने उससे बातचीत कर उसे भरोसे में लिया और किसी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के नीचे आते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई और पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments