Homeछत्तीसगढलापरवाही! जनसंख्या नियंत्रण के दावों के बीच पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में...

लापरवाही! जनसंख्या नियंत्रण के दावों के बीच पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कंडोम बॉक्स महीनों से खाली

पाटन। सरकार एक ओर जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण और परिवार नियोजन को लेकर लगातार बड़े-बड़े जागरुकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाटन से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में लगे मुफ्त कंडोम के बॉक्स लंबे समय से पूरी तरह खाली पड़े हैं, जिसने सरकारी व्यवस्थाओं और दावों की पोल खोलकर रख दी है।

अस्पताल में आने वाले मरीजों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए इन बॉक्सों में हफ्तों से सामग्री उपलब्ध नहीं है। एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं धरातल पर स्वास्थ्य केंद्र की यह बदहाली विभागीय तालमेल और गंभीरता की कमी को उजागर करती है।

इस अव्यवस्था के सामने आने के बाद अब स्थानीय जनता स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। लोगों की मांग है कि इस कमी को तुरंत दूर किया जाए ताकि जरूरतमंदों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments