Homeखरोराशारदीय नवरात्रि पर निज निवास में माता रानी की भव्य मूर्ति स्थापना,...

शारदीय नवरात्रि पर निज निवास में माता रानी की भव्य मूर्ति स्थापना, भक्ति और उल्लास का माहौल

शारदीय नवरात्रि के अत्यंत पावन और पवित्र शुभ अवसर पर, आज खरोरा स्थित निज निवास में माता रानी जी की भव्य मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम पूर्ण विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी जी ने बताया कि प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ, घर में मां जगदम्बा का शुभागमन हुआ। इस भक्तिमय और मंगलमय अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों और स्नेहीजनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिसने इस धार्मिक उत्सव की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया।

इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री वेदराम मनहरे जी की धर्मपत्नी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मूर्ति स्थापना के इस पावन अनुष्ठान में सम्मिलित होकर उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना की।

इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अनिल सोनी जी ने इस पावन बेला में पूरी श्रद्धा के साथ आदि शक्ति मां भवानी के चरणों में मत्था टेका और माता रानी से समस्त नगरवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

माता रानी से यही प्रार्थना है कि उनका ममतामयी आशीर्वाद हम सब पर, हमारे परिवार पर और पूरे नगर खरोरा क्षेत्र पर सदैव बना रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments