Homeआरंगविकासखंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा उत्साहयुवा संसद प्रतियोगिता...

विकासखंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा उत्साहयुवा संसद प्रतियोगिता में सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका में छाये बच्चे

आरंग। गुरुवार को गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग में विकासखंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड के 8 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने प्रेरित करते हुवे कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा संसद केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि हमारे जीवंत लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को गहराई से समझने की उत्कृष्ट कार्यशाला है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपेक्षा की कि वे विचारशील,ऊर्जावान युवा बनकर सशक्त विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर उनके साथ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे,नोडल प्राचार्य गण संध्या रानी बारीक,सरोजनी केरकेट्टा,प्राचार्य गांधी हरेश दास,संकुल समन्वयक हरीश दीवान की भी सहभागिता रही।इस प्रतियोगिता में ।विद्यार्थियों ने ध्यानाकर्षण प्रक्रिया सायबर सुरक्षा,परिवहन विकास,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,नारी सशक्तिकरण,जल वायु प्रदूषण नियंत्रण, मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभाव,मेरे सपनों का भारत जैसे मुद्दों से संसद की कार्यवाही का निर्भीकता से प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव एवं महेंद्र पटेल के द्वारा किया गया तथा आभार कार्यक्रम नोडल गण स्मिता रघुवंशी एवं मनोज शर्मा ने किया। निर्णयक गण व्याख्याता क्रमशः मितांजली महंती,महेश अग्रवाल,बबिता देब,मनहरण यादव की भूमिका सराहनीय रही साथ ही शिक्षक गण मधु महानंद, हरमन बघेल,सीएसी अभिषेक तिवारी, संतोष सोनी वर्षारानी पाटकर,रजत पांडे,हरिनारायण साहू,सत्येंद्र त्रिपाठी आदि सभी की उत्कृष्ट सहभागिता रही।पीएमश्री शासकीय अरुंधति देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।कुल 200 बच्चों की सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments