Homeआरंगआरंग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 साल के मासूम को सकुशल बरामद...

आरंग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 साल के मासूम को सकुशल बरामद किया, अपहरणकर्ता पेट्रोल पंप पर छोड़कर भागे

  • बालाजीपुरम कॉलोनी से लापता हुआ था बच्चा, समोदा पेट्रोल पंप के पास मिला

आरंग बालाजीपुरम कॉलोनी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 8 साल के बच्चे को आरंग पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चा रोजाना की तरह अपनी कॉलोनी के बाहर सड़क पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर मासूम का अपहरण कर लिया। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना प्रभारी नरेश शाह के नेतृत्व में त्वरित विशेष टीमों का गठन किया और आसपास के सभी संभावित रास्तों व सीमाओं पर सख्त नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने कॉलोनियों और मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। संदिग्ध वाहनों की तेजी से जांच शुरू की गई, जिससे अपहरणकर्ताओं पर दबाव बनता चला गया।

समोदा पेट्रोल पंप के पास बच्चे को छोड़कर भागा आरोपी

पुलिस की चौतरफा घेराबंदी और तेजी से जारी तलाशी अभियान से घबराकर अपहरणकर्ता बच्चे को नुकसान पहुंचाए बिना आरंग क्षेत्र के समोदा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए। आरंग पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और चिकित्सकीय जांच के बाद उसे सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों में खुशी की लहर, पुलिस की सराहना

मासूम को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में आंसू छलक पड़े। पूरे परिवार एवं स्थानीय निवासियों ने आरंग पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामपुर यामिनी अभिषेक कुमार झा ने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस की टीमें गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments