भैंसा (आरंग)। ग्राम भैंसा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापारी संघ नव दुर्गोत्सव समिति, बस स्टैंड भैंसा के तत्वधान में भव्य रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार, रात्रि 10 बजे से बस स्टैंड भैंसा में आयोजित होगा।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भूपेन्द्र साहू कृत रंग सरोवर, बारूका जिला गरियाबंद की टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में काफी उत्साह है और तैयारियां जोरों पर हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. गुरु खुशवंत साहेब जी, कैबिनेट मंत्री, कौशल विकास तकनीकी शिक्षा (छ.ग. शासन) उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में –
- मा. नवीन अग्रवाल (अध्यक्ष, जिला पंचायत, रायपुर)
- मा. गुरु सौरभ साहेब (सभापति, जिला पंचायत, रायपुर)
- मा. टाकेश्वरी मुरली साहू (अध्यक्ष, जनपद पंचायत, आरंग)
- मा. देवकुमार साहू (अध्यक्ष, भाजपा मंडल, समोदा)
- मा. गोविंद वर्मा (अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, समोदा मंडल)
- मा. गजेन्द्र, विष्णु, सुरेन्द्र वर्मा (महामंत्री, भाजपा मंडल, समोदा)
- मा. संजय घृतलहरे (सभापति जनपद पंचायत, आरंग)
- मा. श्रीमती रामकुंवर कोठारी (सरपंच ग्राम पंचायत भैंसा)
- मा. शेखर नारंग (जनपद सदस्य क्षे.क्रं. 1)
- मा. दुगेश साहू (पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत भैंसा) शामिल होंगे।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग समस्त व्यापारी संघ, बस स्टैंड भैंसा का रहेगा।
आयोजक समिति के संरक्षक उत्तम साहू एवं अध्यक्ष मनमोहन कोठारी सहित समस्त पंच व समस्त ग्रामवासी भैंसा तथा समस्त आयोजक समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



