Homeतिल्दातिल्दा के अदानी पावर प्लांट में बड़ा हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर...

तिल्दा के अदानी पावर प्लांट में बड़ा हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

तिल्दा। तिल्दा स्थित अदानी पावर प्लांट में एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मजदूर अचानक ऊंचाई से गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरातफरी मच गई। सभी ने दौड़कर घायल मजदूर को संभालने की कोशिश की, लेकिन शायद तब तक देर हो चुकी थी।

आए दिन औद्योगिक कंपनियों में मजदूरों की मौत से इलाके में जनाक्रोश है। लगातार घटनाओं में मजदूरों की मौत हो रही है, तिल्दा और सिलतरा प्लांटों में ज्यादातर घटनाएं सामने आ रही हैं।

औद्योगिक सुरक्षा मानकों को लेकर सीकेएस ने लगातार श्रम विभाग से जांच और कार्रवाई के लिए निवेदन किया है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments