Homeदेश-विदेश खबरेंधोनी युग का अंत, नई पारी की शुरुआत: आईपीएल को अलविदा कह...

धोनी युग का अंत, नई पारी की शुरुआत: आईपीएल को अलविदा कह अब सीएसके के ‘मेंटर’ बने माही

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि वह टीम से दूर नहीं होंगे। धोनी अब सीएसके के नए ‘मेंटर’ (मार्गदर्शक) की भूमिका में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस बड़े फैसले की पुष्टि की है।

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब आईपीएल को भी कहा अलविदा
गौरतलब है कि माही ने साल 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन अपने फैंस के प्यार की खातिर वह आईपीएल में लगातार सक्रिय थे। पिछले सीजन में चोट से जूझने के कारण वह सभी मुकाबले नहीं खेल पाए थे और अब उन्होंने बतौर खिलाड़ी इस लीग से पूरी तरह विदाई ले ली है।

पांच बार बनाया चैंपियन, कायम किया जीत का रिकॉर्ड
धोनी साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ़ रहे हैं। उनकी करिश्माई कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में कुल पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

  • साल 2015 और 2016 में फ्रेंचाइजी पर लगे दो साल के बैन को छोड़ दें, तो 2019 तक धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम हर सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही।
  • अपनी शांत स्वभाव और सटीक रणनीतियों के दम पर वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की सूची में शीर्ष पर गिने जाते हैं।

सीएसके ने साझा किया भावुक संदेश
धोनी की इस नई भूमिका की घोषणा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा, “जीवन में एक बार आने वाला खिलाड़ी। एक नया रोल। हमेशा का रिश्ता। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर का पद संभाल लिया है। अनगिनत जीतें, चुनौतीपूर्ण समय और उन यादों के साथ जो हमारे दिल में हमेशा रहेंगी। हमारा नेतृत्व करने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने तक, एमएस शुरुआत से हमारे सफर का हिस्सा रहे। चेन्नई हमेशा से उनका घर होगा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments