Homeदेश-विदेश खबरेंएयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें रद्द, दिल्ली से जा रही फ्लाइट...

एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें रद्द, दिल्ली से जा रही फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले की खबर के बाद हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा जोखिम को देखते हुए भारतीय विमानन कंपनियों—एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो—ने रियाद आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं।

इस सुरक्षा संकट के बीच, दिल्ली से रियाद के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI2243 को भी बीच रास्ते से ही वापस लौटने का निर्देश दिया गया। यह विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस उतर चुका है। एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि वे स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ानों का विकल्प दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments