Homeछत्तीसगढमां दंतेश्वरी मंदिर में रील और फोटोग्राफी पर बैन, नवरात्रि पर प्रशासन...

मां दंतेश्वरी मंदिर में रील और फोटोग्राफी पर बैन, नवरात्रि पर प्रशासन का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया गया है। मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से निर्णय लेते हुए मंदिर परिसर के भीतर रील बनाने, फोटो खींचने और वीडियो रिकॉर्ड करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उठाया कदम
प्रशासन के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई बार परिसर के अंदर मोबाइल से रील या वीडियो बनाने के चक्कर में व्यवस्था प्रभावित होती है और आम श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भक्तों को सुगम और बिना किसी बाधा के दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है।

कैमरा और मोबाइल पर रहेगी नजर
इस नई व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर के संवेदनशील और मुख्य क्षेत्रों में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के कैमरे से तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से इस व्यवस्था को बनाए रखने और दर्शन के दौरान शालीनता व अनुशासन का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मंदिर सुरक्षा दल की पैनी नजर रहेगी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments