Homeछत्तीसगढधान खरीदी केंद्र में समिति को लेकर अव्यवस्थाओं के बीच ग्रामीणों ने...

धान खरीदी केंद्र में समिति को लेकर अव्यवस्थाओं के बीच ग्रामीणों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

परसदा में धान खरीदी केंद्र नहीं होने से किसानों को हो रही परेशानी, पुरानी समिति को सरपंच ने ही कर दिया था खराब

तिल्दा नेवरा। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई है, कुछ खरीदी केंद्रों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि इस वर्ष धान खरीदी के लिए नए उपार्जन केंद्रों की गठन किया गया है जहां पर किसानों को धान बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आज सोमवार को ग्राम पंचायत परसदा के ग्रामीण बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपे। ग्रामीणों ने कहा की परसदा में धान खरीदी केंद्र नहीं होने के कारण पहले से परसदा में धान विक्रय कर रहे थे। अब वर्तमान में धान खरीद केंद्र भुरसुदा में जोड़ दिया गया है जबकि परसदा गांव से खरीदी केंद्र की दूरी 6 किलोमीटर है।

पहले सरपंच मात्र 2 किलोमीटर में था जिससे किसानों को सुविधा होती थी लेकिन अब नया धान खरीदी भुरसुदा को बनाया गया है और परसदा के किसानों को भुरसुदा गांव में जोड़ दिया गया है जिससे धान विक्रय करने जाने में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान भुरसुदा नहीं जाना चाहते। किसानों ने मांग की है कि उनका धान खरीदी का केंद्र पुरानी सहकारी समिति परसदा में ही किया जाए तथा नया धान खरीदी केंद्र परसदा में खोला जाए।

एसडीएम ने ग्रामीण किसानों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंचगण सहित ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

वहीं इधर नया सोसाइटी तुलसी नेवरा को बनाया गया है जिसमें भी अब तिल्दा और तुलसी नेवरा के किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां भी किसानों को धान बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments