Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ पटवारी-RI पेपर लीक मामला: दिल्ली से गिरफ्तार दोनों सगे भाई 8...

छत्तीसगढ़ पटवारी-RI पेपर लीक मामला: दिल्ली से गिरफ्तार दोनों सगे भाई 8 दिन की पुलिस रिमांड पर, पहचान परेड में पटवारियों ने की शिनाख्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पेपर लीक मामले में EOW-ACB ने दिल्ली से दो सगे भाइयों (35 वर्षीय वीर सिंह जाटव और 41 वर्षीय अरविंद जाटव) को गिरफ्तार किया है। दोनों मध्यप्रदेश के भिंड के निवासी हैं। रायपुर की विशेष अदालत ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 23 नवंबर तक 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

साजिश और जांच के खुलासे
EOW की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने प्रश्नपत्र समिति के अधिकारी वीरेंद्र जाटव के साथ मिलकर गोपनीय पेपर लीक किया और अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए। 15 नवंबर को हुई पहचान परेड में पटवारियों ने इनकी शिनाख्त की।

आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और IPC की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले भी इस मामले में चालान पेश किया जा चुका है, और अब रिमांड के दौरान इनके पूरे नेटवर्क की पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments