Homeछत्तीसगढस्वर्गीय रानी कुर्रे के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति, स्वास्थ्य संयोंजक कर्मचारी संघ...

स्वर्गीय रानी कुर्रे के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति, स्वास्थ्य संयोंजक कर्मचारी संघ के प्रयासों से मिली सफलता

आरंग। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण पहल एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप स्वर्गीय रानी कुर्रे के निधन के पश्चात उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हुई है। लंबे समय से लंबित प्रकरण में संघ द्वारा लगातार पत्राचार एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्य प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता एवं प्रांतीय टीम एवं जिला अध्यक्ष संतलाल साहू के मार्गदर्शन में तथा ब्लॉक टीम एवं धनेश कुमार बघेल के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास किए गए। संघ के पदाधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर प्रकरण का निराकरण कराने हेतु आवश्यक पहल की गई।

संघ के अथक प्रयासों के फलस्वरूप अंततः अनुकंपा नियुक्ति का जॉइनिंग लेटर प्राप्त हो गया, जिससे स्वर्गीय रानी कुर्रे के परिवार को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इस कार्य में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

संघ ने कहा कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हितों से जुड़े मामलों में संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार सतत प्रयास, पत्राचार एवं सहयोग के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

— स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments