Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान: शिक्षा विभाग ने...

छत्तीसगढ़ के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान: शिक्षा विभाग ने जारी किया सत्र 2026-27 का कैलेंडर, दशहरा-दिवाली पर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश (Holidays) की आधिकारिक तारीखें घोषित कर दी हैं। राज्य शासन द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत इस सत्र में अलग-अलग चरणों में कुल 15 से 18 दिनों का दीर्घकालीन अवकाश मिलेगा। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डीएड (D.Ed), बीएड (B.Ed) और एमएड (M.Ed) कॉलेजों पर भी समान रूप से लागू होगा। 

आधिकारिक घोषणा के अनुसार छुट्टियों की विस्तृत समय-सारणी इस प्रकार है:

📅 अवकाश समय-सारणी (सत्र 2026-27)

  • दशहरा अवकाश: 18 अक्टूबर 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक (कुल 06 दिन)
  • दीपावली अवकाश: 07 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक (कुल 06 दिन)
  • शीतकालीन अवकाश: 23 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक (कुल 06 दिन) 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments