Homeछत्तीसगढरायपुर-आरंग हाईवे पर भीषण टक्कर, यात्री बस और कंटेनर भिड़े, हाईवे पर...

रायपुर-आरंग हाईवे पर भीषण टक्कर, यात्री बस और कंटेनर भिड़े, हाईवे पर मचा हड़कंप…

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर-आरंग नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंदिर हसौद थाना के ठीक सामने पुलिस की डायल-112, एक यात्री बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में वाहन सवार लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि तीनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

थाने के सामने हुआ हादसा, तुरंत पहुंची पुलिस

दुर्घटना मंदिर हसौद थाना परिसर के ठीक सामने हुई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात बहाल कराने के लिए मोर्चा संभाला।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद व्यस्त नेशनल हाईवे-53 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments