Homeसमाचारमहाराष्ट्र में ₹2 प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, जानिए अब क्या है...

महाराष्ट्र में ₹2 प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, जानिए अब क्या है नया रेट

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत  में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी।

यह निर्णय दुग्ध उत्पादक एवं संसाधक कल्याण संघ के अध्यक्ष गोपालराव म्हस्के की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजल के बढ़ते दामों, पैकेजिंग लागत में 30% की उछाल और दूध की खरीद दरों में हुई बढ़ोतरी को इस मूल्य वृद्धि की मुख्य वजह बताया गया है। दूध के अलावा दही और पनीर जैसे अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

गौरतलब है कि दूध की कीतमों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर देखने को मिलेगा। ऐसे में महाराष्ट्र में गाय के दूध की कीमत 60 से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 76 रुपये से बढ़कर 78 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments