Homeछत्तीसगढसड़क पर बच्चों का आक्रोश देख जागी सीजेपी ने CM विष्‍णु देव...

सड़क पर बच्चों का आक्रोश देख जागी सीजेपी ने CM विष्‍णु देव साय को लिखा पत्र…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पेंड्रावन और सेलूद में छात्रों ने स्‍कूल में शिक्षक, सड़क और मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदर्शन किया था. छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद काॅकरोच जनता पार्टी नेता महेंद्र भारद्वाज ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को स्थिति से अवगत करने के लिए लेटर लिखा है.

इस लेटर में उन्‍होंने पेंड्रावन स्‍कूल के साथ प्रदेश के अन्‍य सभी स्‍कूलों में चल रही किसी भी प्रकार की अनियमितता को ठीक करने की अपील की है.

CJP ने रखी ये प्रमुख मांग

  • पेंड्राबन आत्मानंद स्कूल में बच्चों की मांग अनुसार सभी 17 शिक्षकों की स्थायी पदस्थापना हो, अटैचमेंट से काम न चलाया जाए. स्कूली बच्चों की सभी मांगे यथाशीघ्र पूरी करें.
  • 10 दिन में प्रदेश के सभी स्कूलों में रिक्त पदों की सूची संभाग, जिला स्कूल नाम, रिक्त पद, विषय अनुसार सार्वजनिक कर सभी रिक्त पदों पर भर्ती योजना बनाकर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए. कार्यरत अनियमित संविदा शिक्षकों को सम्मानजनक बेसिक मानदेय दिया जाए जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपना शत-प्रतिशत दे सकें और आंदोलन के लिए मजबूर न हों.
  • पूरे प्रदेश में शिक्षकों की पूर्ति व भर्ती शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले की जाए ताकि सत्र प्रारंभ से ही अध्यापन कार्य सुचारू रूप से चल सके.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments