Homeकोरियालल्ला सिंह जैसा अंजाम’ देने की धमकी से दहशत, महिला सरपंच ने...

लल्ला सिंह जैसा अंजाम’ देने की धमकी से दहशत, महिला सरपंच ने SP-कलेक्टर से मांगी सुरक्षा

कोरिया। कोरिया जिले के सोनहत से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की सरपंच मानमती सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें नौगई हत्याकांड जैसा अंजाम देने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट समेत चार धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरपंच का कहना है कि 30 जून को पंचायत भवन में बैठक के दौरान निजी बोर खनन का भुगतान सरकारी राशि से कराने का दबाव बनाया जा रहा था। जब उन्होंने इससे इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दी गईं। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व उपसरपंच राजेंद्र प्रसाद साहू ने सार्वजनिक रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नौगई हत्याकांड का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी।

मानमती सिंह ने दावा किया है कि थाने में शिकायत देने के बाद भी 2 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय के बाहर उनका रास्ता रोककर फिर धमकाया गया। उन्होंने कहा कि पूरी घटना के वीडियो फुटेज भी मौजूद हैं और परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्हें गंभीर चिंता है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments