Homeछत्तीसगढदुर्गा पूजा को लेकर खरोरा में तैयारी तेज, सज रहे पंडाल

दुर्गा पूजा को लेकर खरोरा में तैयारी तेज, सज रहे पंडाल

खरोरा। कुंवार नवरात्रि पर्व को लेकर इन दिनों खरोरा केसला सहित आसपास के गांव में विभिन्न समितियां के द्वारा तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है । दुर्गा माता रानी की मूर्ति की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह एवं भक्ति का माहौल अभी से बनने लगा है। क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिर परमेश्वरी मंदिर केसला, महामाया मंदिर केसला, त्रिपुरसुंदरी मंदिर खरोरा, शीतला मंदिर खरोरा, चंद्रहासिनी मंदिर खरोरा, करिया दामा मंदिर खरोरा, सिंगादुर्या मंदिर केसला दुर्गा मंदिर वार्ड नम्बर 8, शीतला मंदिर नायकताड़ आदि पूजा स्थलों में साफ सफाई रंग रोगन तथा आकर्षक सजावट का कार्य युद्ध स्तर में किया जा रहा है। मंदिरों एवं आसपास के परिसर को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया जा रहा है। श्री राम चौक केसला दुर्गा उत्सव समिति में भी नवरात्रि को लेकर विशेष पंडाल बनाया जा रहा है एवं आसपास के स्थलों के साफ सफाई और सजावट के साथ श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवरात्रि पर माता रानी की मूर्ति की विधिवत स्थापना कर 9 दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी।

इस वर्ष नवरात्रि का महापर्व 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा है जो दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। खरोरा समितियां के द्वारा प्रतिदिन बच्चों एवं महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य की भी प्रस्तुति का आयोजन भी किया जाएगा। विभिन्न समितियां के द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष में भजन संध्या जागरण, आर्केस्ट्रा एवं सांस्कृतिक नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम से क्षेत्र में 9 दिन तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments