Homeछत्तीसगढस्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट: मैनेजर और...

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट: मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 अरेस्ट…

दुर्ग। पुलिस ने दुर्ग के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का खुलासा किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्मृतिनगर पुलिस ने ली वेलनेस स्पा सेंटर में छापेमारी कर स्पा सेंटर मैनेजर और महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मौके से करीब 4 लाख रुपए कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से मिले 1900 रुपए नगद और देह व्यापार से जुड़ी जानकारी वाला सामान जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मैनेजर द्वारा ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था, जबकि महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी स्पा सेंटर, होटल या अन्य संस्थान में अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments