आरंग / करमा। आरंग ब्लॉक के ग्राम करमा में गौठान / गौवंश शेड की दुर्दशा आज भी जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक गुरु खुशवंत साहेब से कई बार शेड निर्माण के लिए मांग की गई, लेकिन आज तक हालत नहीं सुधरी।
तस्वीर में साफ दिख रहा है कि दर्जनों गाय-बैल कीचड़ और गोबर से भरे बाड़े में एक साथ ठूंसकर खड़े हैं। न ऊपर पक्का शेड है, न बैठने के लिए सूखी जगह। बारिश के बाद तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। गौवंश को मजबूरन उसी कीचड़ में दिन-रात रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार सरपंच-सचिव से लेकर विधायक तक को अवगत कराया गया, आवेदन भी दिया गया, पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। गौठान के नाम पर लाखों खर्च दिखाए जाते हैं, पर जमीनी हकीकत ये फोटो बयां कर रही है।

ग्रामवासियों ने एक बार फिर गुरु खुशवंत साहेब और प्रशासन से मांग की है कि करमा में जल्द से जल्द पक्का गौ शेड का निर्माण कराया जाए, ताकि गौवंश को कीचड़ भरी नारकीय जिंदगी से छुटकारा मिल सके।




