क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पकड़े गए कोविड पॉजिटिव नक्सली, पुलिस और डॉक्टर दोनों की गुप्त निगरानी में चल रहा इलाज

कवर्धा। जिला पुलिस को एक महिला और एक पुरुष नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दोनों कोविड पॉजिटिव आए हैं। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार दोनों का कोविड का इलाज पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

एसपी सिन्हा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हमने चिल्फी थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों के मूवमेंट है। इस पर हमने एसटीएफ, डीआरजी चिल्फी पुलिस की संयुक्त टीम रवाना की थी। टीम ने एक महिला और पुरुष नक्सली को गिरफ्तार किया है। दोनों का कोरोना टेस्ट कराया गया, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर उनका इलाज करवाया जा रहा है। एसपी ने दोनों का नाम और किस अस्पताल में इलाज जारी है, बताने से इंकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button