क्राइमछत्तीसगढ़

इस जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक पर दो ग्रामीणों पर किया हमला, एक की मौत, पुलिस की फायरिंग से भागे नक्सली

सुकमा। जिले के एर्राबोर थाना इलाके नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक पर दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया है। इस हमले एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरे को घायल कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। जहां ग्रामीणों को बचाने के लिए नक्सलियों पर फायरिंग की गई। इसके बाद नक्सली वहां से भाग निकले। एसपी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक कोंटा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम कोंगड़म से नक्सलियों ने सोमवार देर रात दो ग्रामीणों को घर से उठाकर जंगल की ओर ले गए। इसमें नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। वहीं दूसरे ग्रामीण को घायल किया है। मृतक की पहचान दारे नवीन के रूप में हुई है। शव के पास ही नक्सलियों का फेंका पर्चा भी मिला है। इसमें जंगल कटाई और अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने का आरोप नक्सलियों ने लगाते हुए अन्य लोगों को भी धमकी दी है। पर्चे में उनके नाम भी लिखे गए हैं। इस वारदात की जिम्मेदारी नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने ली है।


एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां जवानों ने नक्सलियों पर फायरिंग की। फायरिंग हुई तो नक्सली भाग गए। नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मार डाला था वहीं दूसरे को बचा लिया गया है। घायल ग्रामीण का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button