
खरोरा में हुआ नव अम्बेडकर भवन का लोकार्पण
खरोरा। आज नगर खरोरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया. इस विशेष अवसर पर नया बस स्टैंड के सामने नवनिर्मित ‘डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ. विधायक अनुज शर्मा ने भवन का उद्घाटन करते हुए इसे सर्वसमाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने बाबा साहब के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि यह मांगलिक भवन सामाजिक समरसता और एकजुटता का केंद्र बनेगा. मंच पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ,विधायक अनुज शर्मा के साथ डॉ. अमीन खान, नरेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुमित सेन और सोहन यादव जैसे गणमान्य नागरिक विराजमान रहे. पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन तोरण ठाकुर द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी प्रभावी शैली से दर्शकों को बांधे रखा. इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए नगर के वरिष्ठ जन और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें भारत पंसारी, विकास ठाकुर, पंचराम यादव, राहुल मरकाम, जय प्रकाश वर्मा, तमेशु मरकाम, छगन यादव, चंद्रकुमार डडसेना, घनश्याम चंद्राकर, पूर्णेंद्र पद्धयाय, शरद साहू सहित पत्रकार रोहित वर्मा और श्रावण भोई शामिल थे.

कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति विशेष आकर्षण रही. लीला देवांगन, हेमलता नशीनें, पूर्णिमा धनकर, मनीषा कोशले, अंबिका बंछोर, दामिनी देवांगन और रश्मि वर्मा सहित अन्य मातृ शक्ति ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई.पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी वर्तमान संसाद प्रतिनिधि ने कहा नवनिर्मित भवन के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है. लोगों का मानना है कि इस भवन की सुविधा मिलने से अब स्थानीय स्तर पर सामाजिक और मांगलिक कार्यों के आयोजन में काफी सुगमता होगी.



