आरंग

राहुल गांधी की सदस्यता छीनना दिखाता है भाजपा का डर : मोहन साहू

आरंग। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस तीखी प्रतिक्रिया दी है । कांग्रेस नेता इस लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। इसके साथ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जिस तर हड़बड़ी में उनकी सदस्यता समाप्त की गई,इससे यह सिद्ध हो गया कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, अडानी के विरुद्ध बोलने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कितना डरे हुए हैं।

कोर्ट का नए फैसला आने के 24 घंटे के भीतर में सदस्यता समाप्त कर देना, उनके डर को दिखता है मोहन साहू ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। देश संविधान और लोकतंत्र से चलता है। हिंदुस्तान में पहली बार इतनी डरी हुए सरकार केंद्र में बैठी है। कांग्रेस युवा देश राहुल के साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button