Homeखरोराखरोरा थाना प्रभारी कुशवाहा के प्रयास से अपराधों में आई कमी

खरोरा थाना प्रभारी कुशवाहा के प्रयास से अपराधों में आई कमी

खरोरा। रायपुर जिले के थाना खरोरा में पदस्थ थाना प्रभारी के.के. कुशवाहा का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, 1 जून 2025 तक थाना क्षेत्र में 373 अपराध दर्ज हुए थे, जबकि 1 जून 2026 तक यह संख्या घटकर 256 रह गई। इस प्रकार एक वर्ष में 117 अपराधों की कमी दर्ज की गई है, जो प्रभावी पुलिसिंग एवं सतत निगरानी का परिणाम माना जा रहा है।

इस दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों का त्वरित निराकरण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से—

  1. किशोर सारथी हत्याकांड:
    एक पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति किशोर सारथी की हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  2. माठ गांव हत्याकांड :
    होली के दौरान माठ गांव में हुई हत्या के मामले को भी थाना खरोरा पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।धर्मांतरण प्रकरण:
    क्षेत्र में सामने आए धर्मांतरण संबंधी मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई तथा उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया।
  3. थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई किए जाने से ऐसे मामलों में कमी आई है तथा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। स्थानीय नागरिकों द्वारा भी पुलिस की सक्रिय कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।
  4. अवैध शराब पे अनगिनत कार्यवाही
    और अवैध शराब पे कार्यवाहियो की तो गिनती नहीं है लगातार हर दिन अवैध शराब बेचने वालो को जेल भेजा जा रहा है
    इस अवसर पर थाना प्रभारी के.के. कुशवाहा ने कहा,
    “मेरी और मेरी पूरी टीम की कोशिश रहेगी कि थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा अपराध के ग्राफ को शून्य के करीब लाने के लिए निरंतर कार्य किया जाए। आम जनता की सुरक्षा और विश्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
  5. थाना खरोरा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनसहयोग के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के प्रयास लगातार जारी हैं

पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 151 के मामलों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 1 जुलाई 2024 से 1 जुलाई 2025 तक कुल 192 कार्रवाई की गई थी, जबकि 1 जुलाई 2025 से 1 जुलाई 2026 तक यह संख्या बढ़कर 304 पहुंच गई। इस प्रकार कुल 112 प्रकरणों की वृद्धि दर्ज की गई, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। इसी प्रकार आबकारी अधिनियम के तहत भी लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 की अवधि में थाना खरोरा द्वारा धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत 51 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 642 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। वहीं धारा 34(1) के तहत 74 प्रकरणों में 226 लीटर तथा धारा 36(च) के तहत 58 प्रकरणों में 3 लीटर शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 235 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 875 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

थाना क्षेत्र में दर्ज होने वाले अपराधों में भी कमी आई है। 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक कुल 910 अपराध दर्ज हुए थे, जबकि 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक यह संख्या घटकर 744 रह गई। इस प्रकार एक वर्ष में 166 अपराधों की कमी दर्ज की गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार गश्त, अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments