अंबिकापुर। शहर के पटपरिया इलाके से एक दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। यहाँ रहने वाली 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा अंतरा शाह ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और स्थानीय पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह यहाँ अपने जीजा के घर रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



