HomeUncategorizedशक्कर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में करेगी...

शक्कर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में करेगी ‘चीनी सत्याग्रह’

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती शक्कर की कीमतों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ ‘चीनी सत्याग्रह’ शुरू करने की तैयारी में है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज का आरोप है कि सरकार को शक्कर के दाम बढ़ने की जानकारी पहले से थी, लेकिन कीमतों को काबू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बैज ने गन्ने के बड़े पैमाने पर इथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल को भी शक्कर की कीमतों में बढ़ोतरी की एक वजह बताया है। उनका दावा है कि इससे शक्कर की आपूर्ति प्रभावित हुई और आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया।

दीपक बैज ने सरकार पर महंगाई के जरिए जनता से करीब 36 हजार करोड़ रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह कभी नमक की कीमत को लेकर नमक सत्याग्रह हुआ था, अब बढ़ती शक्कर की कीमतों के खिलाफ ‘चीनी सत्याग्रह’ के जरिए आंदोलन किया जाएगा।

अब सवाल यह है कि क्या चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का यह आंदोलन सरकार पर दबाव बना पाएगा?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments