Homeछत्तीसगढशिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक के समर्थन में भी...

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक के समर्थन में भी लगे नारे

रायपुर। रायपुर में रविवार को बारिश भी छात्रों का गुस्सा नहीं रोक सकी। NEET पेपर लीक मामले और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ी संख्या में युवा अंबेडकर चौक पर जुटे और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर पहुंचे छात्रों ने “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों को न्याय दो” और “शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाओ” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक के समर्थन में भी आवाज उठी। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा प्रणाली में सुधार और उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments