Homeनई दिल्ली‘मैं बहुत शर्मिंदा हूं…’, पीएम मोदी को भद्दी-भद्दी गालियां देने वाली लड़की...

‘मैं बहुत शर्मिंदा हूं…’, पीएम मोदी को भद्दी-भद्दी गालियां देने वाली लड़की ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विवादित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल होने के बाद अब उसी लड़की का माफी मांगते हुए नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करती दिख रही है और कह रही है कि उसे अपने शब्दों पर शर्मिंदगी है।

वीडियो में खुद को रुचिका सिंह बताने वाली लड़की ने दावा किया कि वह दोस्तों के साथ घूमने गई थी और वहीं प्रदर्शन में पहुंच गई। उसने कहा कि वीडियो में प्रधानमंत्री के खिलाफ जो बातें उसने कहीं, उसके लिए उसे गहरा पछतावा है। उसने हाथ जोड़कर कहा कि ‘मुझसे गलती हो गई, कृपया मुझे माफ कर दीजिए।’

इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि पुलिस रिकॉर्ड में लड़की की उम्र 25 साल बताई गई है, जबकि माफी वाले वीडियो में उसने अपनी उम्र 15 साल होने का दावा किया है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अपशब्दों से उन्हें और उनकी दिवंगत मां का अपमान हुआ, लेकिन बच्चों से गलती हो जाती है और उन्हें सुधार का मौका मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments