Homeछत्तीसगढनाबालिग से गैंगरेप के मामले में कांकेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5...

नाबालिग से गैंगरेप के मामले में कांकेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

कांकेर पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कांकेर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन और साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

घटना की सूचना मिलने के महज 5 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। वर्तमान में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ और मामले की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments