धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने के ठीक एक दिन बाद वरिष्ठ भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
बता दे की प्रह्लाद जोशी को उनके उपभोक्ता मामलों के मंत्री के मौजूदा कामकाज के अलावा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की।
मंत्री ने अपने बयान में कहा, “आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. मैं मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।”




