Homeछत्तीसगढसेवा संकल्प अभियान: खपरी में आनंद मिलन समारोह संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का...

सेवा संकल्प अभियान: खपरी में आनंद मिलन समारोह संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

आदरणीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 25वर्ष जन सेवा पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत बुथ नं. 71 ग्राम खपरी के आंगनबाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं के तरफ से आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका, समुह की महिलाओं का भी सम्मान किया गया. वार्ड पंच रीवन लाल यादव द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ता द्रोपदी साहू और सहायिका प्रमिला साहू को उपहार भेट और सभी बच्चों के लिए चॉकलेट और पेंसिल प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरपंच सुनीता कांशीराम साहू, बुथ अध्यक्ष राजकुमार साहू, भाजपा चंपारण मंडल सोशल मीडिया प्रभारी व वार्ड पंच रीवन लाल यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल उपाध्‍यक्ष तारिणी ध्रुव, मिलौउ राम साहू, प्यारी राम यादव,नेमिन साहू, लक्ष्मी साहू,उपस्थति थे .

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments