Homeआरंगरायपुर में डबल मर्डर से सनसनी: आरंग में बुजुर्ग पति-पत्नी की सिरकटी...

रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी: आरंग में बुजुर्ग पति-पत्नी की सिरकटी लाशें मिलीं, इलाके में खौफ

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम बीरबीरा में एक बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। गांव में दोनों की सिरकटी लाशें मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान बीरबीरा गांव के ही निवासी सदाशी राम साहू और उनकी पत्नी आधबत्ती साहू के रूप में की गई है।

धारदार हथियार से हत्या की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात आरोपियों ने किसी धारदार हथियार से वार कर बुजुर्ग पति-पत्नी को मौत के घाट उतारा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या घर के भीतर या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शवों को छुपाने या साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जंगल में फेंक दिया गया।

पुलिस की जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह और आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद ले रही है।

आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की मुख्य वजह (पुरानी रंजिश या लूटपाट) का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments