Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ BJP को बड़ा झटका, अहिवारा के सबसे बुजुर्ग विधायक डोमन लाल...

छत्तीसगढ़ BJP को बड़ा झटका, अहिवारा के सबसे बुजुर्ग विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद में निधन


आवाम दूत | रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए बुरी खबर है। दुर्ग जिले की अहिवारा (अ.जा. आरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है।

जानकारी के अनुसार विधायक डोमन लाल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, वहीं इलाज के दौरान उन्होंने आज अंतिम सांस ली। dc86

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा छत्तीसगढ़ की राजनीति के वरिष्ठतम चेहरों में से एक थे। 2008 में पहली बार अहिवारा से विधायक बने थे और 2023 में उन्होंने दूसरी बार कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 25,263 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। 75 साल की उम्र में वे 2023 विधानसभा के सबसे बुजुर्ग विधायक थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही दुर्ग जिले समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

दो दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हैदराबाद में उनसे मुलाकात की थी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments