नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच रायपुर जिले के महादेव घाट (थाना डी.डी. नगर) की निवासी मोनिका यादव के नेपाल में बाढ़ के बाद से लापता होने की सूचना मिली है।
वे 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं और वर्तमान में परिजनों से उनका संपर्क टूट गया है। राज्य सरकार संबंधित अधिकारियों एवं केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षित खोजबीन के प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिलों से नेपाल गए नागरिकों की जानकारी एकत्रित कर स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।



