नेशनल/इंटरनेशनल

ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा…

नई दिल्ली। एलपीजी बुकिंग के मामले में बड़ी अच्छी खबर आई है। एक बार फिर से डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से होम डिलीवरी गावों में शुरू कर दी गई है। मार्च के शुरूआत में युद्ध के शुरू होने के बाद ग्रामीण स्तर पर कई बार सिलेंडर के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास जाना पड़ता था।

अगर आप चाहते हैं कि आपको घर बैठे LPG सिलेंडर मिल जाए तो इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको गैस की बुकिंग करनी होगी। इसके बाद एक ओटीपी आएगा। इसी ओटीपी के आधार पर LPG सिलेंडर मिलेगा। बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एलपीजी सिलेंडर की 99 प्रतिशत बुकिंग ओटीपी आधारित हो रही है।

सरकार की तरफ से दिए गए इस बयान से मिली राहत
सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास सिलेंडर के कमी की कोई खबर नहीं है। आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है।

मंगलवार को LPG का एक और टैंकर भारत पहुंचा
14 अप्रैल को एलपीजी से भरा एक और टैंकर गुजरात के कांडला में पहुंचा। यह एलपीजी टैंकर 11 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस किया था। बता दें, मौजूदा समय में भारत अपनी जरूरत का 80 से 85 प्रतिशत का तक एलपीजी खाड़ी के देशों से मंगाता है। युद्ध की वजह से यह सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। भारत के कई टैंकर रास्ते में ही फंस गए। लेकिन भारत ने एक-एक करके कई एलपीजी सिलेंडर देश में लाने में सफलता प्राप्त की है।

1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। वहीं, तब घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भी रेट बढ़ाया गया था। बता दें, 5 किलोग्राम के FTL गैस सिलेंडर की भी कीमतों में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

सिर्फ ID प्रूफ पर मिलेगा सिलेंडर
5 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए ग्राहकों को एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगा। सिर्फ आइडी प्रूफ के जरिए कोई भी ग्राहक डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से 5 किलो ग्राम वाला गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकता है।

सरकार एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए काफी सख्त है। लगातार छापेमारी की जा रही है। जिससे कोई भी सिलेंडर को गैरकानूनी तरीके से स्टोर करके ना रख पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button